हरियाणा के कैथल जिले के गांव पाई में मंगलवार सुबह दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 बरातियों समेत 6 की मौत हो गई। मृतकों में एक दंपती शामिल है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दो की मौके पर मौत हुई, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कैथल के पुंडरी निवासी राहुल की बरात जींद की सैनी धर्मशाला में गई थी। बरात से एक कार में सवार बराती घर लौट रहे थे। उनकी कार जब गांव पाई के पास पहुंची तो दूसरी कार के साथ टक्कर हो गई। दूसरी कार में सवार लोग कुरुक्षेत्र के दाबखेड़ी गांव से जींद के मलार गांव में जा रहे थे। ये अपनी बीमार मां से मिलकर गांव लौटे रहे थे।

पाई गांव के पास दोनों कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में जींद की तरफ जा रही कार में सवार विनोद, बाला, सोनिया और विराज सवार थे। विनोद और उसकी पत्नी बाला की मौत हो गई। जबकि विराज और सोनिया घायल हैं। दूसरी तरफ बरात से लौट रही कार के ड्राइवर बरेली निवासी सत्यम, सैनी मोहल्ला पुंडरी निवासी रमेश, नरवाना निवासी अनिल, हिसार निवासी शिवम की मौत हो गई। दो बराती सतीश और बलराज घायल हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!