रोहतक के महम के समीप से गुजर रहे 152 डी पर आज एक लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक तीन दिन से घर से लापता था। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। शव का पता तब चला, जबकि परिजन उसके लापता होने की सूचना देने पुलिस थाना जा रहे थे।

आस-पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महम एसएचओ सुभाष कुमार अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल स्पेशलिस्ट सरोज दहिया मौके पर पहुंची तथा शव की जांच की। प्राथमिक जांच में शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। एसएचओ ने बताया कि मृतक की पहचान भरान गांव के लगभग 35 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।

बताया गया है कि दीपक 10 सितंबर, बुधवार से घर से लापता था। स्वजनों ने मृतक को कई स्थानों पर ढूंढा लेकिन नहीं मिलने पर शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए गए तो किसी ने दीपक को 152 डी पर मृत अवस्था में देखा तथा स्वजनों को सूचित किया।पुलिस फिलहाल तक इसे इत्तफाकिया बता रही है। एसएचओ सुभाष कुमार ने बताया कि पूरी जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही मिल पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!