ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग का खौफनाक मंजर सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ईरान के न्यूज चैनल की है। घटना का वीडियो सामने आया है और यह देखा जा सकता है कि इजरायल की तरफ से किए गए हमले की हकीकत कितनी डरावनी है।

दरअसल, इजरायली मिसाइलों ने ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के मुख्यालय पर तेहरान में लाइव शो के दौरान हमला किया। इस हमले के कारण विस्फोट हुआ जिससे टीवी पर हो रहा प्रसारण बाधित हुआ। हमले के दौरान फुटेज में एंकर बोलती हुई नजर आ रही है। तभी इजरायल की तरफ से दागे गए बम का धमाका होता है। न्यूज एंकर शो के बीच में ही स्टूडियो से भागने लगी है।

वहीं पीछे से कैमरे में अल्लाह हू अकबर बोलते हुए लोग सुनाई दे रहे हैं। यह हमला इजरायली रक्षा बलों (IDF) द्वारा तेहरान के जिला 3 में वहां रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित रहने की चेतावनी जारी करने के तुरंत बाद हुआ। IRIB की इमारत यहीं पर स्थित है। अपने पोस्ट में आईडीएफ ने कहा, “इजरायली नागरिकों को आश्रयों में भागने से पहले निकासी चेतावनी नहीं मिलती है। हम एक जैसे नहीं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!