रोहतक पुलिस की टीम ने दिल्ली बाईपास के पास से हुई गाड़ी चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा गाड़ी को बरामद किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव बली कुतुबपूर जिला सोनीपत हाल किरायेदार सैक्टर-3 निवासी आदर्श ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 278/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई।
प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 19.07.222 को रात करीब 9.30 बजे आदर्श अपनी गाड़ी मे दिल्ली बाईपास से शीला बाईपास की तरफ जा रहा था। आदर्श मल्लिक कन्फेसंरी के सामने अपनी गाड़ी को स्टार्ट हालात मे छोडकर दुकान से सामान लेने चला गया। सामान लेकर आदर्श वापिस अपनी गाड़ी की तरफ आने लगा तो अज्ञात युवक सर पर परना डाले हुए आदर्श की गाड़ी मे बैठकर मौक से फरार हो गया। अज्ञात युवक आदर्श की गाड़ी मे सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गया।
मामले की जांच पुलिस चौकी सैक्टर-14 मे तैनात मुख्य सिपाही सुरजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 20.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि उर्फ गोल्डन पुत्र राजपाल निवासी बिसान जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है।
