रोहतक के सांपला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आज दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक तेज रफ़्तार निजी बस चालक ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बस के नीचे जा घुसी जिसके चलते स्कूटी पर सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई
जबकि हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी बस चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल के बयानों के आधार पर बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
