महाबीर कॉलोनी की एक महिला ने बताया कि उसके पास गुरुवार को एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने जीजा बनकर उससे बात की और व्हाटसएप पर क्यूआर कोड भेजा। कोड स्कैन करते ही अकाउंट से तीन बार में 6700 रुपए ठग लिए। थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

वहीं शातिरों ने सुनारियां के बिजेंद्र सिंह को फोन कर आधार कार्ड का अपने मोबाइल से लिंक कराने की कह पेटीएम अकाउंट पर लिंक भेजा। बाद में उसके खाते से 3 बार में 52 हजार के करीब रुपए निकाल लिए। थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!