हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। 2 शहरों महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 30 डिग्री से ऊपर है।

वहीं, रात के तापमान में गिरावट जारी है। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। इन शहरों में हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत जिले शामिल हैं।

रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में देखने को मिली। हिसार में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया है। हिसार का बालसमंद पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा।

यहां तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, 9 मार्च तक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!