रोहतक मे स्वाट टीमों द्वारा शहर मे निंरतर की जा रही गश्त
दीपावाली पर्व को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा बढा दी गई है। जिला पुलिस द्वारा स्वाट की अलग-2 चार टीमों का गठन किया गया है। स्वाट टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिती से निपटने में सक्षम है। इसका सीधा सम्पर्क जिला कण्ट्रोल रुम तथा उच्च अधिकारियों से रहेंगा। स्वाट टीम शहर के प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थानों/ईमारतों के अलावा शहर के बाजार व व्यस्त इलाके जैसे रेलवे रोड, किला रोड, कपडा मार्केट, शोरी मार्किट, बडा बाजार, गांधी कैम्प मार्किट, भिवानी स्टेण्ड, डी-पार्क आदि जगहों पर गस्त करेगी तथा संदिग्घ व्यक्तियों व वाहनों की निरंतर जांच करेगी।


