Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे स्वाट टीमों द्वारा शहर मे निंरतर की जा रही गश्तदीपावाली पर्व को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा बढा दी गई

रोहतक मे स्वाट टीमों द्वारा शहर मे निंरतर की जा रही गश्त
दीपावाली पर्व को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा बढा दी गई है। जिला पुलिस द्वारा स्वाट की अलग-2 चार टीमों का गठन किया गया है। स्वाट टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिती से निपटने में सक्षम है। इसका सीधा सम्पर्क जिला कण्ट्रोल रुम तथा उच्च अधिकारियों से रहेंगा। स्वाट टीम शहर के प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थानों/ईमारतों के अलावा शहर के बाजार व व्यस्त इलाके जैसे रेलवे रोड, किला रोड, कपडा मार्केट, शोरी मार्किट, बडा बाजार, गांधी कैम्प मार्किट, भिवानी स्टेण्ड, डी-पार्क आदि जगहों पर गस्त करेगी तथा संदिग्घ व्यक्तियों व वाहनों की निरंतर जांच करेगी।

Exit mobile version