रोहतक में सोमवार को एक महिला ससुराल में फंदे पर लटकी हुई मिली। करीब ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे और 20 लाख रुपए की गाड़ी की मांग कर रहे थे। इन सब झगड़ों के चलते बेटी 9 महीने मायके में रही और दो दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति, सास, ननद और नानी सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक डेडबॉडी उठाने से इनकार कर रहे हैं।


सिविल लाइन थाना SHO महेंद्र के मुताबिक, दुर्गा कॉलोनी में एक महिला के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव कब्जे में लेकर PGI भिजवाया। दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम हुआ
