रेवाड़ी के बावल स्थित होटल ग्रीन ओर्थ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल के कमरा नंबर 101 में एक युवक का शव फर्श पर पड़ा मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से दो युवक होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक होटल से चेकआउट कर चला गया, जबकि दूसरे युवक का शव कमरे में मिला। होटल स्टाफ की सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह साफ नहीं है। मौत हादसा है, आत्महत्या या हत्या—पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। साथी युवक के चेकआउट कर जाने से मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
