सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून में निधन हो गया था। उनके निधन की असली वजह अब तक पता नहीं लग पायी है। सुशांत सिंह का निधन पूरे देश के लिए किसी सदमें से कम नहीं था। आज तक उनके प्रशंसक उन्हे न्याय दिलाने की जद्दो जहद में हैं। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के एक साल बाद भी उनका केस सीबीआई के दायरे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनों ने भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए अब तक लम्बी लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका ने ट्वीट कर उनकी मृत्यु का कारण बदलने का आग्रह किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को करते हुए प्रियंका ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और सह-संस्थापक लैरी सेंगर से विकिपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का कारण बदलने का निवेदन किया है। विकिपीडिया ने जब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद अपनी नई रिपोर्ट को प्रकाशित करते वक्त उनकी मौत की वजह फांसी से अत्महत्या बताई थी।
My demand from @Wikipedia @jimmy_wales is: Firstly, as the investigation is still ongoing in Sushant’s death case by top Indian agency, Central Bureau of Investigation, the cause of death cited on wiki page should be changed from “suicide by hanging” to “under investigation”
— Priyanka Singh (@withoutthemind) July 19, 2021
उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं सुशांत की बहन हूं और मैं आपका धन्यवाद करती हूं एक आवाज बनने के लिए। आज के समय मे इन्फॉर्मेशन ही सबसे बड़ी शक्ति है। तथ्यों को समझा और उस पर टिके रहना उचित है। ये सबसे अच्छी चीज है जो हम कर सकते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पेशे से वकील हैं।
