सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार दोपहर तक करीब 1 करोड़ कांवड़िए पहुंच चुके हैं, जबकि सिर्फ सोमवार को ही 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में प्रवेश किया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां एक दिन में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में करीब 3 किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली।झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की करीब 5 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। भक्त घंटों इंतजार कर बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। वहीं केदारनाथ धाम में भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।सावन के पहले सोमवार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में शिवभक्ति का रंग देखने को मिला। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!