पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री हिमांशु गर्ग ने कल देर रात के समय थाना कलानौर का औचक निरीक्षण किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्रीमती मेधा भूषण, प्रभारी थाना व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने मे परिसर का जायजा लेते हुए थाना मे नाइट शिफ्ट मे तैनात स्टाफ से परिचय लिया व उनके कार्यप्रणाली बारे पूछा। उन्होने कहा कि थाने मे रहने या डयूटी के दौरान पुलिस स्टाफ को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे तुरंत बिना डर के अपने उच्च अधिकारी या स्वयम (पुलिस अधीक्षक) से सांझा कर सकते है उनकी समस्या का तुंरत हल किया जायेगा।

उन्होने कहा कि रात के समय जंहा पर चोरी, स्नैचिंग, लूट इत्यादि या आपराधिक क्षेत्र है वहा पर राइडर व पीसीआर पर तैनात स्टाफ निरंतर गश्त करे। महिलाओ से संबंधित अपराध पर तुरंत संज्ञान ले। इसके साथ साथ थाने में आने वाले व्यक्तियों को नशे के खिलाफ, साइबर अपराध के बारे में जागरूक करें। पुलिस-पब्लिक के तालमेल को बढाए ताकि अपराध व अपराधियो पर रोक लग सके। थाने मे आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पडे। थाने मे आने वाले पीडित व्यक्ति की एफआईआर लिखे व कानून अनुसार कार्यवाही करे।

सारा रिकॉर्ड दुरुस्त रखे व हर दिन अपडेट करे। थाने में आने वाली सभी शिकायतों को जल्द हल कर उनका नियमानुसार निपटारा करे। लम्बित मामलो के बारे मे अपने उच्च अधिकारियो को बताए व उनका हल कर जल्द निपटारा करे। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने अपना मकान किराये पर दे रखा है या घरेलू नौकर रखा हुआ है उनको जल्द से जल्द ऑनलाइन या अपने नजदीकी थाना/चौकी/मित्र कक्ष में जाकर किरायेदार या घरेलू नौकर का सत्यापन कराने बारे जागरुक करे। सभी होटल, रेस्टोरैन्ट, सराय, धर्मशाला, ढाबे आदि की निरंतर चैकिंग करे। अवैध शराब, हथियार या नशीले पदार्थो की ब्रिक्री, तस्करी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!