पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि हिंसक सम्पति विरुद्ध अपराधों मे संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए मई माह मे विशेष अभियान अभियान चलाया जाएगा। उन्होने बताया कि जिले के सभी प्रभारी थाना को निर्देश दिए गए है कि इस अभियान के तहत हिंसक संपत्ति मे शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मई माह मे चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत पूर्व मे सम्पति विरुद्ध अपराध जैसे कि- लूट, डकैती, फिरौती के लिये अपहरण, जबरन वसूली, छीना-झपटी, वाहन चोरी आदि मे शामिल रहे अपराधियों के बारे मे जानकारी एकत्रित कर उनकी सूची तैयार कर छापेमारी कर उन्हे शीघ्र गिरफ्तार करे। उन्होने कहा कि इन अपराधियो के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी, सुराग जुटाकर संपति विरुद्ध अपराध करने वाले गिरोह का पूरी तरह पर्दाफाश करें ताकि अपराधियों व अपराधो पर पूरी तरह अंकुश लगा सके।

आगे उन्होंने कहा कि सक्रिय अपराधियों की धरपकड की जाएगी व नये अपराधियों की पहचान कर संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी व उनके द्वारा लूटी हुई संपत्ति की बरामदगी की जाएगी। अभियान के दौरान रोहतक पुलिस द्वारा अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध सम्पति एवं आय का मूल्यांकन कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान के तहत अपराधियों द्वारा एकत्रित की गई संपत्ति को इनसे प्राप्त करने वालो की भी पहचान कर रिकवरी के लिये नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जघन्य अपराधो के उद्घोषित अपराधियों, बेल जम्परो व पैरोल जम्परो को व सम्पत्ति विरुद्ध अन्य मामलों मे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करे। सभी प्रभारी थाना विभिन्न संपति विरुद्ध अपराधों मे सजा काट चुके तथा जमानत पर आए हुए लोगों पर पैनी नजर रखे ताकि वे किसी और वारदात को अंजाम न दे सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!