हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों के बस-पास सुविधा को बढ़ा दिया है। अब छात्र सूबे की रोडवेज बसों में पास के जरिए 150 किलोमीटर तक फ्री सफर कर सकेंगे। इससे पहले बस पास की सुविधा केवल 60 किलोमीटर तक थी।

इससे पहले सीएम नायब सैनी ने 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत नंबर पाने वाले हर स्टूडेंट्स का हैप्पी कार्ड बनाने की सुविधा दे चुके हैं। हैप्पी कार्ड बनने पर स्टूडेंट्स हरियाणा रोडवेज की बसों में एक साल तक 500 किलोमीटर तक फ्री यात्रा कर सकेंगे।

परिवहन मंत्री असीम गोयल की घोषणा के तहत स्टूडेंट्स को ये पास छमाही आधार पर जारी किए जाएंगे।

सरकार की हैप्पी कार्ड स्कीम का फायदा सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी होगा। इसमें सरकार ने सिर्फ 10वीं और 12वीं में कम से कम 60% नंबरों की शर्त रखी है। इसमें सालाना कमाई को लेकर कोई लिमिट नहीं है। ऐसे में जिन भी बच्चों के 60 फीसद से ज्यादा नंबर होंगे, वह इसका फायदा उठा सकेंगे।

वहीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पंचकूला में स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कहा कि जिन स्कूलों में बसों की कमी है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इससे पहले कालका के धटोकड़ा गांव के स्कूल का दौरा किया। स्कूल बस हादसे के बाद शिक्षा मंत्री स्कूल में छात्रों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बच्चों से स्कूल में व्यवस्था की जानकारी ली। शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!