हरियाणा में लव जिहाद के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर फरीदाबाद जिले में शिक्षा विभाग ने लव जिहाद को लेकर लेटर जारी किया है। विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं पर नजर रखें। उनकी अटेंडेंस स्कूल शुरू होने के आधे घंटे बाद ही दर्ज कर ली जाए।

इतना ही नहीं, शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जाए। उनमें रोजाना बच्चों की उपस्थिति का जानकारी उनके अभिभावकों को दी जाए। शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कुछ छात्र-छात्राएं असामाजिक गतिविधियों और लव जिहाद में शामिल होकर वातावरण दूषित कर रहे हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध को कम करने की दिशा में हरियाणा महिला आयोग ने भी हाल में एक चिट्‌ठी लिखकर खेल ‌विभाग से अनुरोध किया है कि प्रदेश के सभी जिमों में महिलाओं के लेडी ट्रेनर रखना अनिवार्य किया जाए। आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि इससे जिम में महिलाएं सहज होंगी। उनकी सुरक्षा और सेहत को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा था कि जिम में महिलाएं पुरुष ट्रेनर के साथ असहज होती हैं। साथ ही अनुचित व्यवहार के मामले भी बढ़ते हैं। इसे लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फरीदाबाद की ही कुछ जिमों का निरीक्षण कर वहां महिलाओं से बात भी की थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!