चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों में युवाओं में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर 4 छात्रों को घायल कर दिया। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई।

मरने वाला छात्र आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह PU में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की शुरूआती जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को PU में मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इसी दौरान स्टेज के पीछे 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान 4 छात्र घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल आदित्य ने दम तोड़ दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!