हरियाणा के नारनौल में NEET एग्जाम में कम नंबर आने पर रिटायर्ड फौजी की बेटी ने सुसाइड कर लिया। युवती का किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं हो रहा था। परिवार का कहना है कि इस वजह से वह डिप्रेशन में थी।

उसने हाल ही में ग्रुप-C के पदों के लिए हुआ कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) भी दिया था। इसमें भी युवती के आंसर-की से मिलान करने पर कम नंबर बने। उसने घर में नशीला पदार्थ निगलकर लिया। इलाज के लिए युवती को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!