नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम रोहतक द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में निगम की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई एवं निगरानी अभियान चलाया गया, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर गोबर फेंकने तथा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 6500 रुपये के चालान किए गए, जिसमें गोबर बहाने पर 1 चालान 5000 रूपये व गंदगी फैलाने वालो के 5 चालान 1500 रूपये के किए गए।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम की टीमें निरंतर निरीक्षण कर रही है तथा अलग-अलग वार्डो में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियो की डयूटी भी लगाई हुई है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ लोग नियमों की अवहेलना करते हुए सड़कों, खाली प्लाटों व सार्वजनिक स्थलों कूड़ा-कचरा फेंक रहे है व गोबर नाली व सीवर में बहा रहे थे। जिससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों के खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व चालान की कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। इसी के तहत नागरिकों को गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग करके देने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों को समझा रही हैं कि कूड़े को अलग-अलग करने से उसके निस्तारण में आसानी होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। गीले कूड़े से खाद तैयार की जा सकती है, जबकि सूखे कचरे को पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के माध्यम से उपयोग में लाया जा सकता है। यदि नागरिक इस प्रणाली को अपनाते हैं, तो शहर में सफसर्द व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें, अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें तथा कूड़ा केवल नगर निगम की गाड़ी में डाले क्योकि स्वच्छ शहर का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझे और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!