हिसार जिले से दु:खद खबर सामने आई है। यहां आंधी-तूफान के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग बाइक से अपने घर जा रहे थे। वहीं प्रदेश के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। 

जानकारी के मुताबिक हादसे में छान निवासी सुरेश (32) और राखी शाहपुर निवासी रुपेश (20) की मौत हुई है। दोनों बाइक पर घर जा रहे थे। रात को तेज आंधी के चलते नीम का एक पेड़ सुरेश कुमार के ऊपर टूट कर गिर गया। राहगीरों ने उसे संभाला, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जींद मार्ग पर नहर के पास आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर गांव राखी शाहपुर निवासी 20 वर्षीय रुपेश की मौत हो गई। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!