Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आंधी-तूफान ने ले ली 2 मासूमों की जान, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़,तूफान में खेत से लौट रहे थे, अचानक पेड़ गिरा

हिसार जिले से दु:खद खबर सामने आई है। यहां आंधी-तूफान के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग बाइक से अपने घर जा रहे थे। वहीं प्रदेश के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। 

जानकारी के मुताबिक हादसे में छान निवासी सुरेश (32) और राखी शाहपुर निवासी रुपेश (20) की मौत हुई है। दोनों बाइक पर घर जा रहे थे। रात को तेज आंधी के चलते नीम का एक पेड़ सुरेश कुमार के ऊपर टूट कर गिर गया। राहगीरों ने उसे संभाला, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जींद मार्ग पर नहर के पास आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर गांव राखी शाहपुर निवासी 20 वर्षीय रुपेश की मौत हो गई। 

Exit mobile version