रोहतक में पाड़ा मोहल्ला निवासी ललित प्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया थैला काटकर 80 हजार रुपए चोरी करने की वारदात सामने हुई है। यह वारदात उस समय हुई जब पीड़ित अपनी बेटी के साथ बैंक से पैसे निकालकर ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान दो महिलाएं बच्चे के साथ ई-रिक्शा में बैठी। जिन्होंने रास्ते में पर्स काटकर पैसे निकाल लिए। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पाड़ा मोहल्ला निवासी ललित प्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने पिता के साथ झज्जर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख 10 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद वे ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर पाड़ा मोहल्ला के लिए चले थे। जब वे गोहाना अड्‌डा पर पहुंचे तो वहां से दो औरत व एक बच्चा ई-रिक्शा में बैठ गया।पाड़ा मोहल्ला निवासी ललित प्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब दोनों घर जाने के लिए पाड़ा मोहल्ला की सतपाल टांक वाली गली के सामने ई-रिक्शा से उतर गया। जब अपने घर के पास पहुंची तो उन्होंने अपना थैला चेक किया। इस दौरान पाया कि उनके थैले में रखे एक लाख 10 हजार रुपए में से 80 हजार रुपए गायब है। जिसके बाद अपने स्तर पर रुपए की तलाश की।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो महिलाएं उनके साथ ई-रिक्शा में बैठी थी, उन्होंने ही थैला काटकर 80 हजार रुपए निकाले हैं। जो इस वारदात के बाद वे फरार हो गई। वहीं पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार करने व पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!