रोहतक पुलिस की टीमो ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से 08  युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से कुल 170 बोतल, 127 पव्वे व 25 अध्धे बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी थाना आईएमटी श्रीमती उप.नि. हवा कौर ने बताया कि मुख्य सिपाही अजयपाल के नेतृत्व मे पुलिस टीम भालौट रुडकी रोड के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की रुडकी निवासी युवक अवैध शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव रुडकी मे प्लाट मे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान कुलदीप पुत्र राजपाल निवासी रुडकी रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर प्लॉट मे रखी पुराल के नीचे से शऱाब की 6 पेटी बरामद हुई जो 72 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 104//2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य सिपाही सुनील के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने नरेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी गांव सिसाना सोनीपत को 11 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया गया।  आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 103//2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। स.उप.नि बलजीत के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने बाबू पुत्र रहमान निवासी रामपुर उतरप्रदेश हाल खरावड को 11 बोतल शराब सहित काबू किया गया। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 105/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना पीजीआईएमएस ने बताया कि पुलिस चौकी गांधी कैम्प मे तैनात मुख्य सिपाही सुभाषचन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने नरेश पुत्र औमप्रकाश निवासी गांधी कैम्प को 28 पव्वे अवैध शराब सहित काबू किया गया। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 67/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सिपाही अश्वनी के नेतृत्व मे धीरज उर्फ गुलाटी पुत्र दीवानचंद निवासी गांधी कैम्प को 11 बोतल शराब सहित काबू किया गया। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 68/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि स.उप.नि. संजय के नेतृत्व मे पुलिस चौकी काहनौर की टीम ने सूचना के आधार पर काहनौर चौक पर नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग शुरु की। गांव आवंल की तरफ से आ रहे कार सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र धर्मबीर वासी चिमनी जिला झज्जर के रुप मे हुई। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 4 पेटी शराब बरामद हुई जो कुल 48 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 118/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

पीएसआई दिनेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने रतन उर्फ मोहनी पुत्र बंसी निवासी कलानौर को 12 बोतल, 43 पव्वे, 25 अध्धे सहित काबू किया गया। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 119/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी ने बताया कि सल्लारा मोहल्ला पुलिस चौकी मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने चिकन शॉप से संजू पुत्र अमर सिहं निवासी गांव कैरु जिला भिवानी को काबू किया गया। दुकान के काउंटर के पास से 56 पव्वे, 5 बोतल शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 97/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!