रोहतक। रोहतक के गांव अटायल में हरियाणा पुलिस में SPO के पद पर तैनात 46 वर्षीय राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार शाम घर की ऊपरी मंजिल पर चौबारे में फंदे से लटका मिला। बेटे ने पिता को इस हालत में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

2017 में पुलिस में भर्ती हुए थे राकेश

मृतक की पहचान गांव अटायल निवासी राकेश पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राकेश वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्ष 2023 से वह आईएमटी थाना क्षेत्र में SPO के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी डायल 112 की ERV गाड़ी पर लगी हुई थी।

शाम को बेटे ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर राकेश घर की ऊपरी मंजिल पर गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे। शाम करीब 4:30 बजे उनका बेटा ऊपर पहुंचा तो उसने पिता को चौबारे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया और परिवार को घटना की जानकारी दी।

परिवार में पत्नी, मां और दो बच्चे

राकेश अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, मां, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, सुसाइड नोट नहीं मिला

सांपला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम व अन्य जांच के आधार पर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!