सीकर में विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में निर्जला एकादशी पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे की सीनियर मैनेजर (वाणिज्य) पूजा मित्तल ने बताया- स्पेशल ट्रेनें चलने से रेगुलर ट्रेनों पर ट्रैफिक लोड ज्यादा नहीं बढ़ेगा। खाटूश्यामजी से पहले रींगस रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) के 50 सुरक्षाकर्मी बढ़ा दिए हैं।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन के अनुसार- ट्रेन नंबर 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से 26 जून और रींगस से 27 जून को भी चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी और रींगस से 24, 26 व 29 जून को चलेगी।

हरियाणा से आने वाले खाटू भक्तों के लिए 25 से 28 जून तक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन नंबर 04737 भिवानी-ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन 25 जून से 28 जून तक भिवानी से रात सवा 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04738 ढेहर का बालाजी-भिवानी स्पेशल ट्रेन 25 जून से 28 जून तक ढेहर का बालाजी से सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर शाम 6 बजे भिवानी पहुंचेगी।

भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी स्पेशल ट्रेन रास्ते में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाडी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर व चौमूं सामोद स्टेशनों पर स्टाॅपेज करेगी। इस ट्रेन में 10 जनरल बोगी और 2 गार्ड बोगी सहित कुल 12 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!