फतेहाबाद में 26 वर्षीय युवक गौरव की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवक फाइनेंसर के कर्ज और कथित धमकियों से परेशान था। गौरव की हालत बिगड़ने के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले युवक ने अपने पिता के नाम वॉट्सऐप पर एक मैसेज सेव किया था। परिजनों के मुताबिक, इस मैसेज में उसने करीब 10 लाख रुपये के कर्ज, ब्याज, किस्त और फाइनेंसर की ओर से कथित तौर पर मिल रही धमकियों का जिक्र किया था। युवक ने अपने मैसेज में माता-पिता से माफी मांगने और उनसे प्यार करने की बात भी लिखी थी। साथ ही उसने कर्ज देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी और परिवार को कथित दबाव को लेकर चिंता जताई थी। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन और वॉट्सऐप मैसेज को जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मैसेज में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, युवक ने अपने फोन में मैसेज सेव करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। शुरुआत में परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी और उसकी तबीयत खराब होने पर उसे सामान्य बीमारी समझा गया।बाद में युवक ने अपनी बुआ को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने जांच शुरू की। पुलिस ने गौरव का मोबाइल फोन और पिता को भेजा गया आखिरी वॉट्सऐप मैसेज अपने कब्जे में लिया है।पुलिस परिजनों के बयान और मैसेज में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई भी शुरू की गई।

परिजनों के अनुसार, गौरव उनका इकलौता बेटा था। उसकी बहन की करीब 2 साल पहले हिसार में शादी हो चुकी है।गौरव के मामा के बेटे राजू ने बताया कि गौरव हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल शॉप पर काम करता था। 1 तारीख से वह फतेहाबाद के जन औषधालय में काम कर रहा था।परिजनों के मुताबिक, गौरव कुछ अपना काम शुरू करना चाहता था और इसी उद्देश्य से उसने कर्ज लिया था।

सिटी थाना प्रभारी संजय मोरवाल के अनुसार, युवक की मौत के मामले में उसके आखिरी मैसेज और परिजनों के बयानों को जांच का आधार बनाया जा रहा है।फाइनेंसर की ओर से युवक पर किस तरह का दबाव बनाया गया था और उसके लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।पुलिस ने मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!