इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की चार दिन तक चली रेड के बाद पहली बार अभिनेता सोनू सूद की सफाई सोशल मीडिया में सामने आई है। सोनू ने ट्वीट में लिखा है, ‘हर बार आपको अपनी तरफ की स्टोरी नहीं बतानी पड़ती है। वक्त बताएगा।’ सोनू ने पोस्ट की शुरुआत में लिखा, ‘सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।’

मैंने एक-एक पैसा जरूरतमंदों को दिया
अपने पोस्ट में सोनू लिखते हैं…

  • मैंने अपनी पूरी ताकत और दिल से भारत के लोगों की सेवा करने का प्रण लिया है। मेरे फाउंडेशन का एक-एक रुपया कीमती जिंदगी बचाने और जरूरतमंदों के लिए है।
  • इसके साथ ही कई मौकों पर मैंने विज्ञापन के ब्रांड्स को प्रोत्साहित किया है कि वे मेरी फीस को मानवता की सेवा में डोनेट करें, ताकि कभी पैसे की कमी न पड़े।’
  • मैं कुछ मेहमानों की आवभगत करने में व्यस्त था और इसलिए 4 दिनों से आपकी सेवा के लिए उपलब्ध नहीं था। अब मैं एक बार फिर पूरी विनम्रता के साथ आपकी सेवा में जिंदगीभर के लिए वापस आ गया हूं।
  • कर भला, हो भला, अंत भले का भला। मेरा सफर जारी रहेगा। जय हिंद।’

इस ट्वीट का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ‘सोनू जी को और ताकत। आप लाखों भारतीयों के हीरो हैं।’

इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया था कि सोनू सूद और उनके सहयोगियों ने 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भी यह आरोप लगाया है कि जब आयकर विभाग ने सोनू सूद और उनसे जुड़े लखनऊ स्थित ग्रुप के परिसरों पर छापा मारा, तो यह पाया गया कि उन्होंने अपनी बिना हिसाब की आय को कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी असुरक्षित ऋण के रूप में दिखाया है। विभाग ने सूद पर विदेशों से चंदा जुटाने के दौरान विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!