सोनीपत (Sonipat): वैक्सीनेशन ही है कोरोना को रोकने का सबसे मजबूत सुरक्षा कवच। बिना वैक्सीनेशन व मास्क के सार्वजनिक जगहों पर नहीं होगी एंट्री। कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन न करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 10 January से फ्रंटलाईन वर्करों, हैल्थ वर्करों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोमोरबिडीटी से प्रभावित बुजुर्गों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत बुधवार को फ्रंटलाइन वर्करों में अपना दायित्व निभाने वाले पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है।
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए सभी नागरिक कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज अवश्य लगवाएं ताकि कोविड रोधी टीका लगने से आपके शरीर को कोरोना के संक्रमण से लडऩे के लिए मजबूत सुरक्षा कवच प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बिना वक्सीनेशन प्रमाण पत्र तथा मास्क के बिना किसी भी सरकारी कार्यालय या सार्वजनिक स्थान पर एंट्री पर पाबंधी लगाई गई है और जिले में बिना मास्क पहने वाले लोगों के चालान भी पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में जीत प्राप्त करने के लिए हम सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर प्रशासन का सहयोग देना होगा और कोरोना को लेकर सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इन हिदायतों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हमे सतर्क रहना होगा इसलिए कोई भी व्यक्ति बिना किसी कार्य के अपने घर से बाहर न निकलें अगर किसी कार्य से घर से बाहर जाना भी पड़े तो मास्क का प्रयोग करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पालन करें। सभी पोष्टिक भोजन ग्रहण करें ताकि शरीर में रोगों से लडऩे के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ सके। इसके अलावा दिन में अपने हाथों को साबुन से साफ करते रहें।
