नियम 134 ए के जरिए दाखिला नहीं मिलने से अभिभावक परेशान हैं। बुधवार को उन्हाेंने 15 जनवरी तक दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों को ताला लगाने की चेतावनी दी है। पास हुए कुल 1797 बच्चों में से बुधवार तक 433 बच्चों के दाखिले शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं।

अभिभावक दाखिलों के लिए 16 दिसंबर से निर्धारित स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। लगभग अभिभावकों ने अपने बच्चों के एसएलसी निकलवा रखे हैं, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हाे रही है। अभिभावक स्कूलों की मनमानी की शिकायत सांसद, डीसी, एसडीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन के सभी आश्वासन अभी तक फेल होते नजर आए।

शिक्षा विभाग की डीईईओ सुनीता पंवार ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिले दर्ज न करवाने वाले स्कूलों की लिस्ट मांगी गई है। गुरुवार को दाखिला न देने वाले स्कूलों को नोटिस भेजे जाएंगे। हम सभी बच्चों को दाखिला दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

अभिभावक संघ के प्रवक्ता मनोज वशिष्ट ने बताया कि गुरुवार को डीसी से मिलकर दाखिला न देने वाले स्कूलों की शिकायत करेंगे। अंतिम तिथि तक अगर बच्चों को दाखिला नहीं मिला तो इन स्कूलों पर अभिभावक ताला लगा कर विरोध करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!