सोनीपत। सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच का बुधवार सुबह राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से पैदल मार्च शुरू हुआ। हालत को देखते हुए डीसी ने धारा 144 लागू कर दी है। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच  का दावा है की इस पैदल मार्च में 30 गांवों के ग्रामीण, 10 आरडब्ल्यूए, औद्योगिक व पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य व दिल्ली के 12 गाँवों के लोग शामिल हैं। मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। उधर, प्रशासन ने पैदल मार्च को लेकर तैयारी करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि न तो हम किसान आंदोलन के विरोध में हैं और न ही पैदल मार्च का उद्देश्य किसी के लिए असुरक्षा या परेशानी का माहौल पैदा करना हैं। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए लगातार लोगों से आह्वान किया गया तथा इसे लेकर प्रशासन व सरकार को अल्टीमेटम भी दिया गया, लेकिन रास्ता नहीं खुल सका। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!