बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। इन नन्हे मेहमान का कपूर परिवार ने जाेर-शोर से स्वागत किया। मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही साेनम ने अपने नए पोस्ट में बेटे का नाम की घोषणा कर दी। फैंस जानना चाहते थे कि आखिर उन्होंने अपने लाडले का नाम क्या रखा है। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बता दिया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘वायु’ रखा है। साथ में उन्होंने इस नाम का मतलब भी बताया है। अपने नए पोस्ट में एक्ट्रेस ने हैप्पी फैमिली की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे को निहारते दिखाई दे रही है वहीं उनके पति उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं, आनंद की गोद में वाय भी है। तीनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। 

सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन  में लिखा-  ‘हमारे जीवन में नई सांसें शामिल हो चुकी हैं। भगवान हनुमान और भीम के रूप में हमारी ताकत और हिम्मत का प्रतीक। सभी से अपने बेटे वायु कपूर आहुजा के लिए बस आशीर्वाद चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा-  हिंदू धर्म में वायु पांच तत्वों में से एक प्रतीक है। वायु खुद में शक्तिशाली भगवान हैं, इसीलिए हमने अपने बेटे को वायु नाम दिया है.’। 

एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और फैमिली फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं। साेनम के लुक की बात करें तो वह अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हैवी ईयररिंग्स, गोल्डन नग वाली बिंदी और रेडज नेलपेंट के साथ उन्हाेंने अपने लुक को पूरा किया है। आनंद अहूजा भी व्हाइट थ्रेड वर्क वाले कुर्ता पायजामा में काफी जच रहे हैं। 

सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेबी बॉय को जन्म दिया था। ठीक एक महीने बाद उन्होंने अपने बेटे के नाम की घोषणा की है।  मां बनने के बाद सोनम ने अपने पोस्ट में लिखा था- ” 20.08.2022 को, हमारे यहां बेटे का जन्म हुआ। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है- सोनम और आनंद।”

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!