बीजेपी लीडर और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत में नया मोड़ आया है। सोनाली के भाई ने गोआ पुलिस को दी लिखित शिकायत में बहन से रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा किया है। ये सनसनीखेज आरोप सोनाली के निजी सचिव सुधीर सांगवान और उसके एक दोस्त Sukhwinder पर है।

दोनों पर आरोप है कि करीब 3 साल पहले खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर रेप किया गया। उस वक़्त से अश्लील वीडियो बनाकर लगातार सोनाली को ब्लैकमेल किया जा रहा था। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू के इस दावे से इस पूरे केस में नया मोड़ आ गया है। सोनाली के भाई रिंकू ने सीधे रेप, ब्लैकमेल, खाने में जहरीला पदार्थ और साजिश के तहत सोनाली फोगाट की हत्या की शिकायत की है, जिसकी जाँच शुरू कर दी गई है।

सोनाली के भाई ने गोवा पुलिस पर सुधीर और सुखविंदर का साथ देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस सुधीर को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। उसे थाने में मोबाइल इस्तेमाल करने और टीवी देखने की छूट दे रखी है, जिस से वह सबूत मिटा रहा है।

आपको बता दे कि गोवा पुलिस को दी शिकायत में रिंकू ने सुधीर सांगवान व सुखविंदर पर सोनाली फोगाट की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। रिंकू ने कहा कि सुधीर सोनाली को अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कहता था कि वह उनका फिल्मी व राजनीतिक कैरियर खत्म कर देगा। रिंकू ने आगे बताया कि कई बार सोनाली को ब्लैकमेल करके दोनों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने सोनाली की संपत्ति के कागज, डेबिट कार्ड, चेक बुक और अलमारियों की चाबी तक अपने कब्जे में ले रखी है।

रिंकू ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 8 बजे सुधीर सांगवान ने मेरे बड़े भाई के पास फोन किया था। उसने बताया था कि आपकी बहन सोनाली फोगाट का फिल्म की शूटिंग के दौरान देहांत हो गया है। देहांत की सूचना पाकर मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोवा में गया और वहा पर अपने तरीके से पता लगाया तो किसी Film की शूटिंग की पुष्टि ही नहीं हुई और ना ही वहां कोई पहले से किसी फिल्म की Shooting का प्रोग्राम था। इसी को देखकर लग रहा है कि ये सोची समझी साजिश के तहत हत्या का मामला है।

आपको बता दे कि रिंकू ढाका ने आरोप लगाया कि सोनाली का चेहरा और कान नीले पड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसे देखकर तो यह जहर का असर लग रहा है, लेकिन अभी साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं इसी के साथ इंटरनेट मीडिया पर अफवाहों का दौर भी शुरू हो चुका है। बुधवार दोपहर के बाद खबर मिली थी कि सोनाली के शव पर चोट के निशान मिले हैं और चेहरे पर भी सूजन आई है. लेकिन बाद में रिंकू ने साफ़ किया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं और ना ही कोई सूजन है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!