टिक टॉक स्टार व बीजेपी अभिनेत्री सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, गोवा की अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद जब सोनाली के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने जांच को लेकर अपनी संतुष्टि जताई। 

वहीं सोनाली फोगाट की बहन रुकेश ने कहा कि हम सीबीआई की जांच से काफी संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोवा कोर्ट में चार्टशीट पेश की है। इस चार्टशीट से साबित होता है कि सोनाली फोगाट की मौत नहीं हुई थी उनका मर्डर किया गया था जो एक प्लान तैयार करके किया था। सोनाली की बहन ने कहा कि दोषियों को सजा जरुर मिलनी चाहिए। उनके पीछे जो लोग थे उनका भी पता चलना चाहिए। रुकेश ने खाफ पंचायत का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सब ने बहुत साथ दिया है। हरियाणा सरकार व केद्र सरकार ने भी हमारा बहुत साथ दिया है मैं आप सभी का बहुत धन्यवाद करती हूं। फोगाट के जीजा अमन पूनिया ने कहा कि सीबीआई जांच से संतुष्ट है। इस मामले में सबने साथ दिया था। पूनिया ने कहा कि सीबीआई ने जांच में दिखा दिया सुधीर व सुखविद्र ने प्लान के तहत मर्डर किया है। 

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को सोनाली की गोवा होटल में मर्डर कर दिया था जिसमें सुधीर सागवन व सुखविंद्र के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। गोवा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने कोर्ट में 500 पेज की चार्जशीट को दाखिल किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!