सोनीपत जिले के गोहाना की काट मंडी की रहने वाली एक महिला को हवाई जहाज की टिकट को ऑनलाइन रद्द करवाना मंहगा पड़ गया, जब साइबर ठगो ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसके खाते से दो बार में एक लाख रुपए निकाल लिए। महिला की शिकायत पर गोहाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि एक महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। काट मंडी की रहने वाली पार्वती की शादी बेंगलोर में हुई है और कुछ दिन पहले वह अपने माता पिता से मिलने के लिए अपने मायके में गोहाना आई हुई थी। महिला ने अपना ससुराल वापस जाने के लिए दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एक एयरलाइन का टिकट बुक करवाया था। इसके बाद महिला का वापस जाने का प्लान बदल गया। इसलिए वह एयरलाइन का टिकट कैंसिल करवाना चाहती थी, लेकिन महिला साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गई ।

साइबर ठगों ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसके व्हाट्सअप पर एक लिंक भेजा और उसे जब महिला ने उस लिंक पर क्लिक किया तो ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर ओटीपी पूछ लिया। इस तरह ठगों ने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर महिला के बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। महिला को जब अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!