रोहतक में छीनाझपटी की वारदात बढ़ रही है। शहर के कच्चा बेरी रोड फाटक के पास मीट लेने गए युवक से मोटरसाइकिल छीनने की वारदात सामने आई है। वहीं खेत में गई गांव चांदी निवासी महिला से मोटरसाइकिल सवार युवक जबरन कान की बालियां छीनकर फरार हो गया।

रोहतक की जेपी कॉलोनी निवासी जीवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मीट मार्केट से पहले रेलवे लाइन के साथ नजदीक कच्चा बेरी रोड फाटक के पास मीट लेने के लिए आ रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोटरसाइकिल रुकवा लिया। इसके बाद उक्त व्यpक्ति जबरन उसका मोटरसाइकिल छीन लिया।

जब तक जीवन कुछ समझ पाता, उससे पहले आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

गांव चांदी निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घड़ौठी व चांदी रोड पर नहर के पुल के पास हरा चारा काट रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया। उस व्यक्ति ने महिला के सोने के कानों के बाले जबरन छीन लिए। आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांदी इंद्रगढ़ की तरफ फरार हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!