May be an image of 3 people and text that says "DIGITAL BHOOM M DUMA SPORT दीपक मुंडी कपिल पंडित राजिंदर उर्फ जोकर सिद्धू मूसेवाला का छठा कातिल गिरफ्तार: शूटर दीपक मुंडी को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा; हथियार और ठिकाने देने वाले साथी भी पकड़े"

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारकर कत्ल करने वाला छठा शूटर दीपक मुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सपोर्ट से उसे अरेस्ट किया। दीपक मुंडी के साथ उसके दो साथियों कपिल पंडित, राजिंदर जोकर को भी पकड़ा गया है। इन सभी को वेस्ट बंगाल-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। दीपक मुंडी भी बोलेरो मॉड्यूल का शूटर था। वहीं, कपिल पंडित और राजिंदर जोकर ने छुपने और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी।

मूसेवाला का कत्ल 6 शूटर ने किया था। जो कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल में आए थे। इनमें से बोलेरो मॉड्यूल के लीडर शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप के बाद पुलिस ने दीपक मुंडी को भी पकड़ लिया। वहीं कोरोला मॉड्यूल के शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी के पास भकना गांव में एनकाउंटर में मार गिराया था।

मूसेवाला के कत्ल की साजिश लॉरेंस गैंग ने रची। जिसे कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिया। गोल्डी के साथ लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन भी एक्टिव रहा। सचिन थापन को अजरबैजान और अनमोल को कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। इन दोनों को भी भारत लाने की तैयारी चल रही है।

मूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 24 कातिलों के खिलाफ मानसा कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें एनकाउंटर में मारे शूटर मन्नू और रूपा का भी ब्यौरा है। इसमें विदेश बैठे गैंगस्टरों में अब गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा शामिल है। वहीं इस चार्जशीट में 166 गवाह बनाए गए हैं। मुंडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!