कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस ने बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की फिर रेकी कराई है। रेकी करने के लिए कपिल पंडित और महाराष्ट्र का शार्प शूटर संतोष जाधव कई दिन मुंबई में रहे। कपिल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का आरोपी है। इन सबको लॉरेंस का भांजा सचिन थापन लीड कर रहा था। यह खुलासा पंजाब पुलिस की कपिल पंडित से पूछताछ में हुआ है। पंजाब पुलिस सलमान को धमकी की भी जांच में जुट गई है।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लॉरेंस ने गैंगस्टर संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ के जरिए कपिल पंडित से अप्रोच किया था। लॉरेंस उसके जरिए सलमान खान को टारगेट करना चाहता था। कपिल ने लॉरेंस के भांजे सचिन थापन और महाराष्ट्र के शूटर संतोष जाधव के साथ मिलकर काफी वक्त मुंबई में बताया। सलमान खान को मारने के लिए बड़ी रेकी भी की थी। पंजाब पुलिस इस एंगल को भी वेरिफाई कर रही है।

DGP गौरव यादव ने कहा कि कपिल पंडित को पंजाब पुलिस पकड़ चुकी है। संतोष जाधव भी महाराष्ट्र में पकड़ा जा चुका है। सचिन थापन भी अजरबैजान में डिटेक्ट हो चुका है। तीनों को लाकर इन्टेरोगेशन की जाएगी। इसके लिए पंजाब पुलिस की पार्टी मुंबई भी जाएगी।

सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस 4 बार प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए उसने राइफल तक खरीदी। लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा। संपत के पास पिस्टल थी। सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर रह गए। ऐसे में वह मार नहीं पाया। बाद में ज्यादा रेंज वाली एक राइफल चार लाख रुपए में खरीद कर संपत को दी गई। वह सलमान को मार पाता, उससे पहले ही पकड़ा गया। इसके बाद लॉरेंस ने दो बार और प्रयास किए, लेकिन सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया।

लॉरेंस काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान का कत्ल करना चाहता है। सलमान 24 साल से हिरण प्रकरण में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में लॉरेंस ने कबूला कि उनकी कम्युनिटी हिरण शिकार के खिलाफ है। इस कारण मैं सलमान की जान लेना चाहता हूं। इसके लिए शूटर भी भेजे थे। पुलिस दावा करती रही है कि लॉरेंस ने सलमान खान को मारने के लिए राजगढ़ के रहने वाले संपत नेहरा को ही भेजा था।

लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट पेशी पर आए। दोनों बार उनकी सुरक्षा सख्त रखी गई। हाल ही में सलमान खान के वकील को भी धमकी भरा लेटर मिला था। ऐसा ही लेटर उनके पिता सलीम खान को भी मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि यह लेटर लॉरेंस ने ही भेजा था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!