हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आज चंडीगढ़ में सरकार और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच करीब 6 घंटे लंबी अहम बैठक हुई, लेकिन किसी भी अंतिम समाधान पर सहमति नहीं बन पाई। बैठक के बाद भी हड़ताल समाप्ति पर फैसला टल गया है।यूनियन नेता नरेश शास्त्री ने बताया कि बैठक में फायर विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी बिंदु सामने आए हैं, उन्हें कर्मचारियों के बीच रखा जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 30 जून तक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।इसी बीच मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। सफाई व्यवस्था चरमराने और शहरों में कूड़े के ढेर लगने को लेकर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिस पर 14 मई को सुनवाई होगी। याचिका में तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल करने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।पिछले 12 दिनों से जारी हड़ताल के कारण प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में कचरे के ढेर से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालकर जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!