रेवाड़ी में पुश्तैनी मकान को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। पहले तो दोनों पक्षों में बहस हुई, उसके बाद देवर ने अपनी 2 भाभियों पर हमला कर दिया। युवक अपनी एक भाभी को घसीटकर घर के अंदर ले गया और कस्सी से लगातार 5 बार वार किए।
हमले के बाद महिला जमीन पर ही बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे रेवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला क्रिटिकल कंडीशन में है।विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक अपनी भाभी पर कस्सी से हमला करते दिख रहा है। महिला काफी देर तक चिल्लाती है, लेकिन वो लगातार वार करता रहता है। मामला सामने आने के बाद रेवाड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गोठड़ा गांव में एक पुश्तैनी मकान को लेकर मंगलवार सुबह परिवार में विवाद हो गया। मकान को लेकर केस कोर्ट में विचाराधीन है। एक पक्ष का आरोप है कि कोर्ट के स्टे के बावजूद दूसरे पक्ष ने सुबह मकान पर कब्जा करना शुरू कर दिया।। जब उन्होंने विरोध किया तो दूसरा पक्ष हाथापाई करने लगा।
मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी में मामले की लिखित शिकायत करने की बात कही। जैस से ही पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर वापस गई, तो दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। तभी जयदीप (30) ने अपनी भाभियों संजू (40) और बबीता (45) पर कस्सी से हमला कर दिया।
मकान का एक हिस्सा संजू के पति इंद्रजीत और एक हिस्सा बिजेंद्र सिंह सहित 4 परिवारों का है। इनमें प्रॉपर्टी बंटवारे का विवाद है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी। इसी को लेकर दोनों भिड़ गए थे
डहीना चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को MLR का इंतजार है। डॉक्टर की राय लेकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
