हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बुधवार रात एक जेठ ने भाभी की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। महिला शराब के पैसे देने से मना कर रही थी। जिसके कारण जेठ ने उसके सिर पर कई वार किए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है और उसने भाभी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। भाभी के पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में जेठ ने लाठी से भाभी के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी जेठ हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतका के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना के शवगृह में रखवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के परिवार में पहले भी विवाद होते रहे हैं। घर में झगड़े होने के बाद गली तक गाली-गलौज होती थी। दोनों भाई खेती-किसानी का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!