हरियाणा में सोनीपत जिले के सिंघु बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हुई लखबीर सिंह की नृशंस हत्या से जुड़े मामले में पुलिस को 3 और लोगों की तलाश है। इन तीनों के नाम सरेंडर कर चुके 4 निहंगों ने पूछताछ में पुलिस को बताए हैं। पुलिस की टीम मंगलवार को इन तीनों की तलाश में सिंघु बॉर्डर पर कई डेरों में पहुंची मगर वे हाथ नहीं आए।

लखबीर सिंह की हत्या के मामले में 4 निहंग नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके हैं।पुलिस इन चारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। चारों निहंगों ने पूछताछ में बताया कि इस वारदात में उनके साथ 3 और निहंग भी शामिल थे और सिंघु बॉर्डर पर उनके साथ डेरे में ही रहते हैं। निहंगों ने इन तीनों के नाम भी पुलिस अफसरों को बताए। मंगलवार को इन तीनों को पकड़ने के लिए कुंडली थाना पुलिस की एक टीम सिंघु बॉर्डर पर निहंगों के डेरे में पहुंची, लेकिन तीनों वहां नहीं मिले।

मंगलवार को निहंगों के डेरे से पुलिस टीमों ने भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत के जो कपड़े बरामद किए, वह खून से सने हुए थे। पुलिस ने इन्हें सील कर फोरेंसिक लैब भिजवा दिया। फोरेंसिक जांच में पता लगाया जाएगा कि कपड़ों पर लगा खून लखबीर सिंह का ही है या नहीं? सोनीपत के SP जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जिन तीन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है और इन्हें बहुत जल्दी पकड़ लिया जाएगा। सोनीपत पुलिस ने चारों आरोपियों को साथ ले जाकर कुछ स्थानों की निशानदेही भी करवाई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!