कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंगर फौजी कर्मवीर की बेटी के पिस्टल टांगे हुए नजर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कमर पर पिस्टल लगाए दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि पिस्टल का लाइसेंस उनके पिता सिंगर फौजी कर्मवीर के नाम पर है। वहीं, फौजी कर्मवीर इससे पहले भी कुछ विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पिस्टल के इस्तेमाल से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

बता दें कि कर्मवीर फौजी गन कल्चर को लेकर पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इस बार कार्यक्रम में हथियारों की मौजूदगी ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब बेटी के पास दिखाई दे रही पिस्टल को लेकर कर्मवीर फौजी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लाइसेंस उनका है और उनके साथ आई गुड़िया के पास भी उन्हीं का असलहा है।

तीन हथियार साथ लाने के सवाल पर उन्होंने अपनी बंदूक और लाइसेंस होने की बात कही। कर्मवीर फौजी हरियाणवी गायक होने के साथ-साथ जिला पार्षद वाइस चेयरमैन के प्रतिनिधि भी हैं। पहले भी जिला परिषद की बैठक में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पिस्तौल टांगकर पहुंचे थे। जबकि प्रतिनिधि का इस प्रकार की बैठक में जाना भी अलाउड नहीं होता।

उस समय भी उनके वायरल वीडियो पर काफी विवाद हुआ था। अब फिर से एक बार इसी प्रकार के मामले में चर्चा में आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!