फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मुकेश फोगाट को शनिवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुर बिल्लोच में पूरे राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए सड़क हादसे में उनके बलिदान के बाद गांव में शोक का माहौल रहा।

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

9 जुलाई को नूंह पुलिस की टीम गो-तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम संस्कार के मौके पर नूंह के एसपी अर्पित जैन सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस गार्द ने शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम सलामी दी, जबकि उनके पुत्र मन्नू ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म निभाई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!