पंजाबी सिंगर और बिगबॉस सीजन-13 की फाइनलिस्ट शहनाज़ गिल के पिता को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। शहनाज़ के पिता संतोंख सिंह सुख ने अमृतसर देहाती पुलिस में इस संबंध में शिकायत भी दी है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर से जालंधर के रास्ते में जंडियाला के पास संतोख सिंह के फ़ोन पर विदेशी नंबर से कॉल आयी थी। फोन उठाने पर कॉलर ने उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने संतोख को जान से मारने की धमकी देने से पहले गाली-गलौज भी की थी।

संतोख गिल ने पत्रकारों को बताया कि पिछले वर्ष भी उन पर फायरिंग हुई थी, लेकिन किसी तरह वह बच निकले थे। जंडियाला गुरु क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसाईं थीं। घटना उस समय हुई जब संतोख अमृतसर से ब्यास जा रहे थे और जंडियाला गुरु इलाके में एक ढाबे पर रुके थे।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए संतोख ने कहा था कि उनके बंदूकधारी वॉशरूम जाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने गुरदासपुरिया ढाबे के पास अपनी कार रोक ली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उनकी कार के पास पहुंचे और उन पर फायरिंग करने लगे। कथित तौर पर, उनकी कार में चार गोलियां लगी थीं। हालांकि संतोख के गनमैन जब उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए थे।

संतोख ने बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम के सिलसिले में अपनी कार में तरनतारन की ओर जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। वह उन्हें गोली से नहीं, बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। वहीं SSP देहात स्वप्न शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सबूतों के मुताबिक पड़ताल की जा रही है।

SSP ने बताया कि शहनाज गिल के पिता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। पिछले वर्ष संतोख गिल पर फायरिंग हुई थी, उस मामले में आज तक बदमाश पकड़े नहीं गए। उस इलाके में लगे CCTV तक पुलिस ने खंगाल लिए थे, लेकिन बदमाशों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। बता दें कि संतोख गिल 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह विधान सभा व लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!