पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घर से ही उसके पीछे लग गई थी। जिसके बाद वह गुरदासपुर में बटाला-जालंधर रोड पर अच्चल साहिब के पास पड़ते गांव कोटला बोझा सिंह में गन्ने के खेत में छुप गया। वहां सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान गैंगस्टर ने 30 और पुलिस ने 40 फायर किए। उसे गोली लगी है। पकड़े गए गैंगस्टर बबलू से 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि यह बड़ा ऑपरेशन है क्योंकि हमने इसे जिंदा पकड़ लिया। यह सुबह से ही भाग रहा था। इसके खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। गोलियां लगने की वजह से यह जख्मी है, इसका इलाज करवाकर आगे की पूछताछ होगी। पुलिस ने उसे सरेंडर करने की अपील की थी लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद गन्ने के खेत में पुलिस को सर्च ऑपरेशन करना पड़ा। गैंगस्टर अमृतसर रुरल का रहने वाला है। पिछले 2 हफ्तों से वह बटाला में घूम रहा था।

रणजोध बबलू के खेतों में छुपने के बाद पुलिस ने पहले दूरबीन के जरिए उसकी तलाश की। इस दौरान उसे उसे बार-बार सरेंडर के लिए कहा गया। इसके बावजूद वह लगातार फायरिंग करता रहा। जिसकी वजह से पुलिस ने कमांडोज मौके पर बुलाए। इसके अलावा ड्रोन के जरिए उसकी तलाश की।

मुठभेड़ शुरू होते ही पुलिस ने गांव कोटला बोझा सिंह और उसके साथ लगते गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया था। गांव की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने गांव के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की, ताकि पुलिस और गैंगस्टर के बीच हो रही गोलाबारी से उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। वहीं गांव में आने वाले लोगों को भी बाहर रोक दिया गया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!