मिलिए यूपी के शाहजहांपुर के उस शख्स जो पहले सरिता के नाम से जाना जाता था फिर उसने सेक्स चेंज सर्जरी करवाई और अब वह शरद के नाम से जाना जाता है। जेंडर चेंज करवाने के बाद तो जैसे उसकी जिंदगी ही बदल गई है। अपनी दोस्त से शादी करने के बाद  उसके घर में बड़ी खुशी आई। लड़की से लड़का बने शरद के घर बेटे का जन्म हुआ है। 

शरद की पत्नी सविता सिंह ने 2 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। यह शरद के जीवन का एक खास पल है, क्योंकि दो साल पहले उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाया था। महिला के रूप में जन्म लेने के बावजूद, उन्हें हमेशा हार्मोनल असंतुलन और लिंग डिस्फ़ोरिया के कारण पुरुष जैसा महसूस होता था। यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ व्यक्ति अपने लिंग के साथ सहज महसूस नहीं करता है। ऐसे में शरद ने बड़ा फैसला लिया। 

2022 में शरद ने लखनऊ में हॉरमोन थेरेपी करवाई, जिससे उनके चेह चेहरे पर बाल उग आए और उनकी आवाज भी लड़कों की तरह भारी हो गई। 2023 की शुरुआत में उन्होंने अपना ट्रांस्फ़ॉर्मेशन पूरा करने के लिए इंदौर में सर्जरी करवाई। प्रक्रिया के बाद, शाहजहांपुर के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुरुष के रूप में मान्यता देते हुए एक प्रमाण पत्र जारी किया। अब उसने अपना अपना नाम शरद रोशन सिंह रख लिया।

अपनी नई पहचान के साथ शरद ने 23 नवंबर 2023 को पीलीभीत की अपनी दोस्त सविता सिंह से शादी की। 2 अप्रैल को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, शरद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरे परिवार में 26 साल बाद बेटे का जन्म हुआ है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका बच्चा हो और मेरे लिए यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!