Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बीजेपी कार्यकर्ताओं की शर्मनाक हरकत: पहले की शख्स की पिटाई- फिर मुर्गा बनाया, मन नहीं भरा तो थूक चटवाया; देखे VIDEO

धनबाद में शुक्रवार को महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे BJP के कार्यकर्ताओं ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे थूक भी चटवाया। युवक ने PM मोदी के बारे में अपशब्द कहे थे। इससे नाराज कार्यकर्ता युवक की तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद… और जय श्री राम… का नारा नहीं लगाया। इस दौरान गांधी चौक पर तैनात पुलिस आराम से तमाशा देखती रही। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

CM हेमंत सोरेन ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने धनबाद DC और झारखंड पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि अमन चैन से रहने वाले झारखंडवासियों के इस राज्य में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

शहर के कंबाइंड बिल्डिंग गांधी चौक पर PM नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान की गई सुरक्षा चूक के खिलाफ BJP का एक दिवसीय मौन-धरना कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इसमें सांसद, विधायक और जिले के कई पदाधिकारी शिरकत कर रहे थे। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, PM मोदी समेत एक समुदाय के बारे में अपशब्द बोलने लगा। इससे BJP के कार्यकर्ता भड़क उठे और दौड़ा-दौड़ा कर उस युवक की पिटाई की।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को पिटाई से बचाने का प्रयास किया, लेकिन BJP के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। कार्यकर्ताओं ने उससे जय श्रीराम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाए। थूक चटवाया। इसके बाद युवक ने उपस्थित लोगों से माफी मांगी और फिर वहां से चला गया।

Exit mobile version