रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा से दूल्हा शादी से पहले संदिग्ध हालात में गायब हो गया। शुक्रवार को उसकी बारात जानी थी। वह बहन को ब्यूटी पार्लर पर छोड़ने गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि राहुल की सगाई सोनीपत जिले में कमलेश नाम की युवती से हुई थी। उसके बाद दोनों की शादी एकादशी यानी आज तय हुई थी। लड़की की शादी उसके मामा ने लुधियाना में करनी थी। राहुल के छोटे भाई विकास ने बताया कि शादी से एक दिन पहले वीरवार को राहुल अपनी बड़ी बहन संजू को लेकर ब्यूटी पार्लर पर गया था। वहां पर राहुल बहन संजू को छोड़कर यह कहते हुए बाइक पर चला गया कि वह कपिल के पास जा रहा है, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहां पर राहुल बहन संजू को छोड़कर यह कहते हुए बाइक पर चला गया कि वह कपिल के पास जा रहा है, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इधर घर में मंगल गीत चल रहे थे और दूसरी तरफ राहुल की तलाश की जा रही थी। काफी तलाश के बाद भी जब राहुल का पता नहीं चल पाया तो धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
