CET परीक्षा को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी करते जिन स्कूलों में परीक्षा हैं, उनकी छुट्‌टी की घोषणा की है। साथ ही जिन अध्यापकों की ड्यूटी नहीं लगी उन्हें भी विद्यालय में आने पर रोक लगाई गई है। जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

प्रदेश की बात करें तो रोहतक सहित पांच जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला रोहतक, मेवात, झज्जर, जींद व चरखी दादरी में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। इधर, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों को पहुंचाने के लिए स्पेशल बसें चलाई गई हैं। ताकि समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच पाएं।

DC यशपाल ने कहा कि परीक्षा को लेकर बसों के आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है। 2 दिन रोहतक जिला से 248 बसों का आवागमन होगा। अभ्यार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। रोहतक जिला के अभ्यार्थी महेंद्रगढ़, हिसार, फरीदाबाद, रेवाड़ी व सोनीपत जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए रोहतक बस स्टैंड के अलावा कलानौर, महम व सांपला में बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों में 84 बसें हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक, 81 बसें सहकारी समितियों व 83 बसों की व्यवस्था सचिव आरटीए के माध्यम से की गई है।

बसों की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंच सकें। सामान्य पात्रता परीक्षा 5 व 6 नवंबर को 2 शिफ्टों में होगी। इसके मद्देनजर जिला के चारों बस स्टैंड से 2 शिफ्टों में बसों का संचालन होगा। पहली शिफ्ट के लिए चारों बस स्टैंड से रात्रि 2 बजे से बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा। जबकि दूसरी शिफ्ट के लिए बसों का संचालन दोनों दिन प्रात: 7 बजे से होगा।

रोडवेज GM भारत भूषण गोगिया ने कहा कि 6 बसें रोहतक बस स्टैंड तथा 2-2 बसें महम, कलानौर व सांपला बस स्टैंड के लिए रिजर्व रखी गई है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनका प्रयोग किया जा सके। बस स्टैंड रोहतक पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01262-276641 है। इस नंबर पर डायल करके बसों के आवागमन से संबंधित सूचना प्राप्त की जा सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!